शाहजहांपुर: दूल्हे की हालत देख दूल्हन ने किया शादी से इंकार, जानें क्या थी वजह?
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले से एक अजीबों गरीब खबर सामने आई है। जहां एक दूल्हन ने उस वक्त शादी करने से इंकार कर दिया जब उसकी बरात घर के चौखद पर खड़ी थी। जिसके बाद बराती और घराती में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा नशे में धुत होने के कारण घोड़ी पर …
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले से एक अजीबों गरीब खबर सामने आई है। जहां एक दूल्हन ने उस वक्त शादी करने से इंकार कर दिया जब उसकी बरात घर के चौखद पर खड़ी थी। जिसके बाद बराती और घराती में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा नशे में धुत होने के कारण घोड़ी पर नहीं चढ़ सका, जिसके चलते दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक दुल्हा अपनी शादी समारोह के दौरान इतनी शराब पी ली थी कि वह घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा था। कई बार कोशिश करने के बाद भी दूल्हा घोड़ी से नीचे गिर जा रहा था।
जब इसकी जानकारी दूल्हन को लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा गया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी। लड़की ने कहा कि शादी के बाद वह उसकी जिंदगी खराब कर देता। अच्छा हुआ जीवन बर्बाद होने से बच गया। मामला सदर बाजार के एक मैरिज लॉन का है।
जानकारी के अनुसार खुटार के रहने वाली लड़की की शादी सदर बाजार के मैरिज लॉन में होनी थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। बारात भी मैरिज हॉल तक पहुंच चुकी थी। दरवाजे के लिए जैसे ही बारात चढ़ने लगी दूल्हे ने घोड़ी पर चढ़ने की कोशिश की। दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह घोड़ी पर नहीं चढ़ सका. ये सब देखकर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया।
