बाइक पर आए हमलावरों ने मचाया मौत का कोहराम, 3 गांवों पर हमला कर 19 ग्रामीणों की हत्या की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नियामे। अफ्रीकी देश नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एक्टुनाइजर न्यूज आउटलेट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि हमलावरों ने टिलबेरी क्षेत्र में तोंदिकीविडी शहर के तीन गांवों पर हमला किया। जोकि माली की सीमा के निकट …

नियामे। अफ्रीकी देश नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एक्टुनाइजर न्यूज आउटलेट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि हमलावरों ने टिलबेरी क्षेत्र में तोंदिकीविडी शहर के तीन गांवों पर हमला किया। जोकि माली की सीमा के निकट है।

रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने तीन गांवों पर हमला किया और दुकानों में लूटपाट की। इस अफ्रीकी देश में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह सक्रिय हैं। किस समूह ने गांवों पर हमला किया इसका पता नहीं चला है।

संबंधित समाचार