दुनिया पर कहर बरपाता कोरोना, संक्रमितों की संख्या 18 करोड़ से अधिक
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के बीच संक्रमितों की संख्या 18 करोड़ से अधिक हो गई है और 39.09 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया …
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के बीच संक्रमितों की संख्या 18 करोड़ से अधिक हो गई है और 39.09 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ चार लाख 10 हजार 131 हो गयी है जबकि 38 लाख 98 हजार 983 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3.36 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.03 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,693 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 83 हजार 143 हो गया है। इस दौरान 64 हजार 818 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 93 हजार 85 हो गयी है। सक्रिय मामले 17,303 कम होकर पांच लाख 95 हजार 565 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,183 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 94 हजार 493 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.97 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.72 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गयी है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.83 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 53.98 लाख से अधिक हो गयी है और 49,473 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.46 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है यहां प्रभावितों की कुल संख्या 47 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इस बीच इटली को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में अर्जेंटीना आगे निकल चुका है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43.74 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 91,979 तक पहुंच गयी है।
इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.56 लाख से अधिक हो गयी है और 1.27 लाख से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 40.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1.03 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,779 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.33 लाख से अधिक हो गई है और 90,752 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31.50 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 83,588 तक पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,953 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.32 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.95 लाख से अधिक है और 54,429 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 20.72 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 56,371 लोगों की मौत हो चुकी है।
पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.43 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 1.91 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 18.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 59,621 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 17.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और यहां इस महामारी से 18,023 लोग जान गंवा चुके हैं। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,292 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1,03,680 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,847 लोगों की मौत हो चुकी है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 22,188 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां करीब 8.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 13,976 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।
