बरेली: अब महिलाएं घर-घर जाकर वसूलेंगी बिजली का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की पहल पर विद्युत निगम ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर अनोखा प्रयोग शुरू किया है। शुक्रवार को विकास भवन में उन्हें एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अब महिलाएं बिजली बिल की वसूली के …

बरेली, अमृत विचार। शासन की पहल पर विद्युत निगम ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर अनोखा प्रयोग शुरू किया है। शुक्रवार को विकास भवन में उन्हें एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अब महिलाएं बिजली बिल की वसूली के साथ मीटर की रीडिंग भी लेंगीं। प्रति बिल के हिसाब से उन्हें कमीशन मिलेगा। कार्यक्रम में बिजली बिल एकत्र करने को बिल कलेक्शन मशीनें भी उन्हें दी गईं।

डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की 40 महिला सदस्यों को बिजली बिल कनेक्शन के साथ ही मीटर रीडिंग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग लेने का प्रशिक्षण विद्युत निगम के अफसरों ने दिया।

जिला मिशन प्रबंधक गुरुदीप सिंह ने बताया कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर आदि के नेतृत्व में समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। कुछ दिन पूर्व नवाबगंज ब्लॉक में भी महिलाओं को इसी तरह प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया। परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि इससे जहां विद्युत निगम को सहयोग मिलेगा तो वहीं महिलाओं को आय का एक माध्यम भी मिलेगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं
डीसी मनरेगा का कहना है कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ा भी जा रहा है। इसी कड़ी में समूह की महिलाओं को विद्युत निगम से जोड़ा गया है जो कि बिजली बिल और मीटर रीडिंग का काम कर रही हैं। इसके लिए उन्हें कमीशन भी दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं जल्द ही बिजली बिलिंग मशीन के साथ नजर आएंगी। महिलाएं घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेंगी और उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भी देंगी।

संबंधित समाचार