हरदोई: चार दिन से था लापता, नदी किनारे ऐसी अवस्था में मिला… उड़ गए होश
हरदोई, अमृत विचार। चार दिन से गायब युवक का शव पांचवें दिन नदी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया। जानकारी के अनुसार थाना पाली के ग्राम गोपालपुर निवासी 19 वर्षीय अखिलेश पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को थाना लोनार …
हरदोई, अमृत विचार। चार दिन से गायब युवक का शव पांचवें दिन नदी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया।
जानकारी के अनुसार थाना पाली के ग्राम गोपालपुर निवासी 19 वर्षीय अखिलेश पिछले चार दिनों से लापता था।

परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को थाना लोनार क्षेत्र अंतर्गत फदनापुर गांव के किनारे नदी के पास उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
