बरेली: जल्द जारी हो सकता है परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र
बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नजदीक हैं लेकिन छात्रों को अभी तक परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्र परेशान होकर महाविद्यालयों में शिक्षकों को फोन कर रहे हैं। जिसके बाद …
बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नजदीक हैं लेकिन छात्रों को अभी तक परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्र परेशान होकर महाविद्यालयों में शिक्षकों को फोन कर रहे हैं। जिसके बाद शिक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह का कहना है कि सोमवार या मंगलवार तक मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय 5 जुलाई से स्नातक द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। परीक्षा के आयोजन में सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। स्नातक में एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों का एक प्रश्नपत्र होगा और स्नातकोत्तर के सभी प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा डेढ़ घंटे की होनी है। ऐसे में प्रश्नों की संख्या भी कम की जाएगी।
स्नातक में बहुविकल्पीय, अति लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी होंगे। सभी प्रश्नपत्रों के प्रश्न एक ही प्रश्नपत्र में शामिल करने के लिए छात्रों को विकल्प भी दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के साथ शिक्षकों की बैठक में प्रारूप लगभग एक सप्ताह पहले ही तैयार कर लिया गया है लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया और न ही इसे छात्रों के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया गया। ऐसे में अंतिम समय में मॉडल प्रश्नपत्र सामने आने से छात्रों को तैयारी में काफी दिक्कत होगी। इसका असर छात्र के परिणाम पर भी पड़ेगा।
