मुरादाबाद: दुल्हन के पिता का नकदी भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में दुल्हन के पिता का नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 55 हजार रुपए और कुछ लिफाफे थे। बैग गायब होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक बैग को तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। दुल्हन के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में दुल्हन के पिता का नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 55 हजार रुपए और कुछ लिफाफे थे। बैग गायब होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक बैग को तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। दुल्हन के पिता ने विवाहघर के कर्मचारियों पर बैग चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
मामला मझोला थाना क्षेत्र स्थित एक बारात घर का है। कटघर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार सिंह की बेटी काजल की शनिवार को शादी थी। मझोला थाना क्षेत्र स्थित एक विवाहघर में शनिवार की देर रात विवाह की रस्में हो रही थी। दिनेश कुमार के अनुसार द्वार-चार के दौरान किसी ने होटल में रखा नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया।
बैग में 55 हजार रुपए और उपहार में मिले लिफाफे रखे थे। रस्मों के बाद जब उनका ध्यान बैग की ओर गया तो उसे गायब देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों के साथ उन्होंने बैग की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन भी जब बैग का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने सीसीटीवी चेक करने को कहा। जिस पर विवाह घर कर्मियों ने बताया कि सभी कैमरे खराब हैं।
यह जानकारी होने पर सभी भड़क गए। वह लोग विवाहघर के कर्मचारियों पर बैग चोरी करने का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि मिलीभगत के कारण पहले भी इस विवाहघर से बैग चोरी होने की कई घटनाएं हो चुकी है। सख्ती के बाद भी कैमरों को सही नहीं कराया जा रहा है। अगर कैमरे सही होते तो चोरी करने वालों का सुराग लग जाता। जिस पर दिनेश कुमार ने कर्मचारियों पर बैग चोरी करने का आरोप लगाया। हालांकि मझोला एसओ का कहना है कि लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।
