शाहजहांपुर: ईको कार से 32 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुवायां/शाहजहांपुर, अमृत विचार। हरियाणा से तस्करी करके कार में शराब ले जाई जा रही थी। बंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोक लिया और 32 पेटी शराब को जब्त कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर जनपद के थाना बंडा पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर ने हरियाणा …

पुवायां/शाहजहांपुर, अमृत विचार। हरियाणा से तस्करी करके कार में शराब ले जाई जा रही थी। बंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोक लिया और 32 पेटी शराब को जब्त कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शाहजहांपुर जनपद के थाना बंडा पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर ने हरियाणा से शराब की तस्करी की सूचना दी। पुलिस मौके शारदा नहर की पटरी पर गांव भांभी पहुंची। ईको कार को घेराबंदी करके राेक लिया। कार से 32 पेटी शराब, तीन किलो यूरिया, 25 खाली हाफ व एक केन में दस लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। कार से पुलिस ने जिला बरेली के थाना फरीदपुर के गांव मोहनपुर ढढरुआ निवासी मुर्तजा खान और इसी गांव के बली अहमद व भानू प्रताप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

संबंधित समाचार