बरेली: घर से बाहर खेलने गए बच्चे का शव नदी में मिला
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेलने गया चार वर्षीय मासूम का शव रात भर ढूंढने के बाद आज सुबह नदी में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सैदपुर हाकिन्स थाना इज्जतनगर निवासी पप्पू का 4 वर्षीय बेटा काशी सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस …
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेलने गया चार वर्षीय मासूम का शव रात भर ढूंढने के बाद आज सुबह नदी में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सैदपुर हाकिन्स थाना इज्जतनगर निवासी पप्पू का 4 वर्षीय बेटा काशी सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद इज्जत नगर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई परिजनों और पुलिस के द्वारा रात भर बच्चे को ढूंढते रहे लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। आज सुबह 5:30 बजे बच्चे का शव किला नदी में परिजनों को मिला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
