शाहजहांपुरः सपा को लगा बड़ा झटका, भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध होना तय
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के समीकरण अब तेजी बदलने लगे है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी वीनू सिंह ने आज मंगलवार को अचानक कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर लिया और फौरान अपना पर्चा वापसी …
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के समीकरण अब तेजी बदलने लगे है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी वीनू सिंह ने आज मंगलवार को अचानक कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर लिया और फौरान अपना पर्चा वापसी के लिए जिलाधिकारी के पास आवेदन पत्र भी दाखिल कर दिया।
ऐसे में अब भाजपा उम्मीदवार ममता यादव का जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। वहीं इस पूरे घटना क्रम पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है, सपा प्रत्याशी भाजपा की नीतियों से खुश थीं, जिसके चलते आज वह भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि, बीनू सिंह ने कैमरे के सामने कुछ नहीं बोला। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अभी चुप्पी साधे हुए हैं.
