साधना सिंह के निर्विरोध होते ही गोरखपुर ने रचा इतिहास, जानें कैसे?
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी (महिला) के ही हाथ में रही है। यह इतिहास इस बार भी बरकरार रहा। साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। गोरखपुर के डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें जीत का प्रमाण दे …
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी (महिला) के ही हाथ में रही है। यह इतिहास इस बार भी बरकरार रहा। साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। गोरखपुर के डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें जीत का प्रमाण दे दिया है।
बता दें कि कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नाम वापसी का समय खत्म होते ही आज रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के. विजयेंद्र पांडियन उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र दे दिया। नामांकन वाले दिन 26 जून को ही सिर्फ भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह और संगीता पासवान ने ही पर्चा भरा था। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार सामान्य हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार किसी पुरुष को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा, लेकिन साधना सिंह के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही इस कयास पर विराम लग गया। तय हो गया था कि छठवीं बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी के हाथ में ही रहने वाली है।
अब तक की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष
शोभा साहनी-भाजपा 1995 से 2000
सुभावती पासवान-सपा 2000 से 2005
चिंता यादव-सपा 2005-2010
साधना सिंह-बसपा 2010 से 2015
गीतांजलि यादव- सपा 2015 से 2020
साधना सिंह- भाजपा( 2021) से प्रारम्भ ।
