एम्बुलेंस प्रकरण: वांछित इनामी शोएब गिरफ्तार, मुख्तार के लिया करता था ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूपी के बांदा जेल में सजा काट रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) के बहुबली विधायक मुख्तार से संबंधित एम्बुलेंस प्रकरण में वांछित इनामी शोएब उर्फ मुजाहिद को शहर कोतवाली पुलिस ने आज दबोच लिया है। इस आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस अब इस आरोपी …

बाराबंकी। यूपी के बांदा जेल में सजा काट रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) के बहुबली विधायक मुख्तार से संबंधित एम्बुलेंस प्रकरण में वांछित इनामी शोएब उर्फ मुजाहिद को शहर कोतवाली पुलिस ने आज दबोच लिया है। इस आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे केस में बाकी फरार आरोपियों की शिनाख्त हो सके और केस से जुड़े बाकी तथ्य भी सामने आ सकें।

इसी मामले में मुख्तार के एंबुलेंस ड्राइवर सलीम को यूपी एसटीएफ ने बीते मंगलवार को लखनऊ के जानकीपुरम से आरेस्ट कर बाराबंकी पुलिस को सौंप दिया था। वहीं एम्बुलेंस मामले अब तक 6 लोग पकड़े जा चुके है। जानकारी के मुताबिक शोएब उर्फ मुजाहिद को बाराबंकी पुलिस ने शहर इलाके के जैदपुर बाईपास से गिरफ्तार किया है।

शोएब उर्फ मुजाहिद मिर्जा जलालपुर कस्बा खास, थाना घोसी जिला मऊ का निवासी है। मुजाहिद की गिरफ्तारी करने वाली टीम में शहर कोतवाल पंकज सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अरुण सरोज समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पकड़ा गया शोएब मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस का बाराबंकी में फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में आरोपी है।

संबंधित समाचार