अमेठी: उपमुख्यमंत्री मौर्या ने जगदीशपुर विधानसभा को 33 सड़कों की दी सौगात
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिले और सड़कों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सुरेश पासी की विधानसभा क्षेत्र को 33 नई सड़कों की सौगात दी। राज्य मंत्री ने बताया कि जगदीशपुर विधानसभा में सड़कों का …
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिले और सड़कों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सुरेश पासी की विधानसभा क्षेत्र को 33 नई सड़कों की सौगात दी। राज्य मंत्री ने बताया कि जगदीशपुर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जगदीशपुर शुकुल बाजार, सत्थिन शुकुल बाजार, और इन्हौना रेछ घाट संपर्क मार्ग पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की वजह से सड़कें बदहाल हुई हैं लेकिन जब क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात मिलती है तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है फिलहाल बहुत जल्द तीनों नई सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि रेछ घाट इन्हौना संपर्क मार्ग को जिला सड़क का दर्जा मेरे प्रयास द्वारा मिला है इसके अंतर्गत हर तीसरे वर्ष सड़क पर मशीन द्वारा डामर डाला जाएगा तथा सड़क रिपेयर की जाएगी।
इन्हौना रेछ घाट मार्ग को जिला सड़क का दर्जा मिल गया है सड़क के ऊंचाई करण चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू है जल्द से जल्द सड़क बन कर तैयार होगी। वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 3 पीपे के पुल मिले हैं जिनके लिए टेंडर हो चुका है एक महीना के अंदर काम शुरू हो जाएगा चौथा पुल डंडेश्वर में भी प्रयासरत हैं जल्द से जल्द वहां भी पुल की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा मैं बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास रखता हूं जनता ने जिस उम्मीद और अपेक्षा के साथ मुझे चुना है मैं जनता की उम्मीद और अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य है।
