बदायूं: वाहन चोर गिरोह के छह लोग पकड़े
सहवान/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के पांच बालिग और एक नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो देशी रिवाल्वर, एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। लूटी हुई दो कारें भी कब्जे में ली गई हैं। लुटेरे …
सहवान/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के पांच बालिग और एक नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो देशी रिवाल्वर, एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। लूटी हुई दो कारें भी कब्जे में ली गई हैं। लुटेरे लूटी गई कारों का सौदा करने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सीओ प्रेम कुमार को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के लोग नोएडा से चुराई गई दो कारों को बेचने के लिए बदायूं-मेरठ राजमार्ग स्थित फौजी ढाबे के पास छिपे हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह के साथ मौके पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर देशी रिवाल्वर व अवैध पिस्टल बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गांव इस्लामगंज निवासी नाजिम पुत्र शब्बीर, थाना अलापुर के गांव कनउखेड़ा निवासी राहुल पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई।
जिला संभल के गांव कुकावास निवासी नफीस पुत्र रफीक, थाना अलापुर के गांव नेथू निवासी मोहसीन पुत्र मंसूर खान और गांव बिचपुरी निवासी विक्की उर्फ विशाल पुत्र वीरपाल, एक नालाबिग समेत छह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कारें मिलीं हैं। लुटरों ने कबूल किया है कि उन्होंने वैगनआर कार ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास आना सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी की थी। पुलिस ने लुटेरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल परमजीत सिंह, राहुल सिंह, हरवीर सिंह, विपिन सिंह, कुलदीप चौधरी आदि शामिल रहे।
