लखनऊ: ‘अमृत विचार’ के बढ़े कदम, अपने नये भवन में हुआ स्थानांतरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  हिंदी दैनिक अमृत विचार के कदम राजधानी में और आगे बढ़ गए हैं। संस्थान का कार्यालय गुरुवार से जापलिंग रोड स्थित अपने नये भवन में शिफ्ट हो गया। जहां समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी और उनकी टीम ने नये कार्यालय में विधि विधान से हवन पूजन किया। अभी तक अमृत विचार लखनऊ संस्करण का …

लखनऊ।  हिंदी दैनिक अमृत विचार के कदम राजधानी में और आगे बढ़ गए हैं। संस्थान का कार्यालय गुरुवार से जापलिंग रोड स्थित अपने नये भवन में शिफ्ट हो गया। जहां समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी और उनकी टीम ने नये कार्यालय में विधि विधान से हवन पूजन किया। अभी तक अमृत विचार लखनऊ संस्करण का कार्यालय सिविल अस्पताल के सामने स्थित किराये के भवन में चल रहा था।

गुरुवार को दैनिक अमृत विचार के नये कार्यालय 16 ए जापलिंग रोड स्थित भवन में पंडित सुनील पाठक ने पूरे विधि विधान के साथ हवन-पूजन कराया। समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी की अगुवाई में अमृत विचार परिवार के सदस्यों ने हवन कुंड में अपनी आहुतियां दीं। पंडित पाठक ने सभी को रक्षासूत्र बांधा और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रसाद दिया। सभी सदस्यों ने नये संकल्प और मजबूत इरादों के साथ अखबार को ऊंचाइयों पर ले जाने का दृढ़ निश्चय किया।

इस दौरान स्थानीय संपादक संतोष सिंह, प्रबंधक अजय यादव, अनुपम सिंह, राकेश तिवारी, रमेश शुक्ला, अमित सिंह , मंगल सिंह, रविशंकर गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग पाण्डेय, राजीव शुक्ला, दीपक मिश्रा, धीरेन्द्र मौर्य, प्रमोद शर्मा, वैभव शुक्ला, इंद्रभान मिश्रा, विशाल, शिवकुमार, अजीत, अभिषेक सहित तमाम जन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार