कन्नौज: शादी के 15 दिन बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शादी के बंधन में बंधने के 15 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़िया निवासी संजय की शादी 18 जून को शिवांगी के साथ हुई थी। गुरूवार शाम पति-पत्नी …

कन्नौज। शादी के बंधन में बंधने के 15 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़िया निवासी संजय की शादी 18 जून को शिवांगी के साथ हुई थी। गुरूवार शाम पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जल्दी न उठने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने देखा तो दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके थे। देखते ही घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरूर कर दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार