बाराबंकी: परिजानों का शव का अंतिम संस्कार से इंकार, लगाया यह गंभीर आरोप
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुसफर मजरे भारतपुर में गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर मिली प्रेमी युगल की लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने मृतक युवक का शव न होने की आशंका व्यक्त करते हुये अंतिम संस्कार करने से इनकार किया है। जिसको लेकर देर शाम तक …
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुसफर मजरे भारतपुर में गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर मिली प्रेमी युगल की लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने मृतक युवक का शव न होने की आशंका व्यक्त करते हुये अंतिम संस्कार करने से इनकार किया है। जिसको लेकर देर शाम तक गांव में गहमागहमी बनी है। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए है। पुलिस शव बदलने के आरोपों को इंकार कर रही है। गांव आया शव संदीप का ही बता रही है।
ज्ञात हो कि गुरूवार को कुसफर मजरे भारतपुर गाँव मे मृतक संदीप यादव 17 वर्षीय व रोली यादव 15 वर्षीय के शव गाँव के बाहर एक पेड़ से लटकते मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया था, लेकिन इस घटना में नया मोड़ तब आ गया जब शुक्रवार को पोस्मार्टम होकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया, जब परिजनों ने मृतक युवक का शव देखा तो अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बताया कि संदीप का शव ही नहीं है। यह शव बदल दिया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में दरियाबाद थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र शर्मा पूरे दलबल के साथ भारतपुर पहुँच गये।
मृतक की माँ सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया यह लाश संदीप की नहीं है। मेरे बेटे की उम्र तकरीबन 17 साल थी। जो शव आया है इसकी उम्र 30 वर्ष प्रतीत होती है। यह मेरे बेटे संदीप का शव नहीं है । पुलिस ने मर्चरी हाउस से लेकर अफसरों से वार्ता की। आज हुए अन्य पोस्टमार्टम की फोटो भी मंगवाई। उन शवों को पहचानने से परिजनों ने इंकार किया। पुलिस से झड़प भी हुई। जिसके बाद भारी पुलिस बल बुलाया गया। ग्रामीण सहित परिजन शव वापस ले जाने व संदीप का शव मंगवाने की बात पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह सहित रामसनेहीघाट व टिकैतनगर थाने की पुलिस भारतपुर पहुँच चुकी थी ।
जिले तक रही उथल पुथल
शव बदलने की आशंका को लेकर दरियाबाद से जिला पोस्टमार्टम हाउस तक उथल पुथल मची रही । शव बदलने की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पी एम हाउस तक फोन कर शवो की शिनाख्त को लेकर वार्ता करने में लगी रही ।
