लखनऊ: बिजली कटौती ने बनाये नये मुकाम, गर्मी से बिलबिला उठी आवाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भीषण गर्मी में शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हो गई। वहीं आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे। दूसरी ओर ठप हुई आपूर्ति को लेकर करीब आधा दर्जन इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया। राजधानी के गोमतीनगर, गोमतीनगर …

लखनऊ। भीषण गर्मी में शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हो गई। वहीं आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे। दूसरी ओर ठप हुई आपूर्ति को लेकर करीब आधा दर्जन इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया। राजधानी के गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, भरवारा, सेक्टर 1,2,3,4,5 सहित इंदिरानगर, मीना मार्केट, सर्वोदयनगर, सेक्टर पांच, छ​ह, सात, आठ, मुंशीपुलिया, सुगामउ, जानकीपुर, जानकीपुरम विस्तार, छुईयां पुरवा, बीकेटी, साढामउ, अमीनाबाद, गोल मार्केट, पानदरीबा, ऐशबाग, रहीमनगर, विकास नगर, हुसैनगंज, लालकुआं, आलमबाग, चारबाग, तेलीबाग, आशियाना, रजनीखंड, रुचिखंड, लौलाई, मोहानरोड, ठाकुरगंज, चौपटिया, मेडिकल कालेज सहित दर्जनों और क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही लगी रही।

जिसकी वजह से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई। वहीं बिजली नहीं आने से लोग पानी को भी तरस गए। बिजली की आवाजाही गुल होने से परेशान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और अभियंताओं,कर्मचारियों के कार्यालयों के घेराव किया। बिजली कटौती संबंध में उपभोक्ताओं से बीतचीत की गई तो बताया कि जिस तरह से इस बार बिजली कटौती हो रही है, इतिहास में कभी नहीं हुई।

यहां पर भी गुल रही बिजली
कपूरथला में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। यहांपर भी लोगों ने विरोध किया। इसके अलावा कैसरबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे पंडित नगर, राजस्व परिषद कॉलोनी, घोसियाना सहित कई इलाके प्रभावित रहें। इसके अलावा बांसमंडी में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहीं। मुख्य अभियंता (सिस गोमती) मधुकर वर्मा ने बताया कि गांधी नगर, चट्टान पार्क, छितवापुर, लालकुआं, गुरुगोविंद सिंह, मकबूलगंज, लाटूश रोड, गणेशगंज, अमीनाबाद रोड, विजय नगर, चारबाग, मवैया, पान दरीबा, एपी सेन रोड सहित कई इलाके प्रभावित रहें।

जानकीपुरम में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी: जीएसआई उपकेंद्र के अंतर्गत सचिवालय कॉलोनी, अकिलापुर सेक्टर-सी, जानकीपुरम सहित कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। डालीबाग में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद को बंद कर दिया गया। अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि उपकेंद्र में मरम्मत कार्य करने की वजह से सप्लाई ठप रही। इससे पीएन रोड, बालू अड्डा, हाईडिल कॉलोनी, सिंचाई विभाग कॉलोनी, भैसा कुंड सहित आससपास के इलाके प्रभावित रहें। इसके अलावा गोल्फ क्लब फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।

यहां आज बंद रहेगी बिजली

33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र डालीबाग से पोषित 11 के वी तिलक मार्ग पोषक का शटडाउन शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान यहां पर दुरुस्तीकरण काम किया जाएगा। जिसके कारण उपकेन्द्र से पोषित संबंधित क्षेत्रों (तिलक मार्ग, ग्रन्डियर अपार्टमेंट, गन्ना संस्थान,एवम आस पास के क्षेत्रों में इत्यादि) की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने दी। दूसरी ओर

विद्युत् उपकेंद्र निरालानगर से 11 हजार लाइन पर मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से शनिवार कीसुबह 11 बजे से एक बजे और एक बजे से पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। लाइनों पर काम किए जाने की वजह से निराला नगर, बड़ा चान्दगंज, छपरतल्ला, महानगर, विवेकानन्द पुरी, हैठिल कालोनी फैजाबाद रोड, आईटी कॉलेज, रामकृष्ण मार्ग, विशाभ रोकी स्ट्रीट, रामकृष्ण मठ, रोयल अपार्टमेंट, गुल अपार्टमेंट आदि क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी।

संबंधित समाचार