बरेली: 11 जुलाई से दौड़ेंगी दो जोड़ी गरीबरथ ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोविड काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों की बहाली लगातार की जा रही है। अब 11 जुलाई से 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक विषेष गाड़ी और 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 जुलाई से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। भारतीय रेल द्वारा ट्रेन सेवाओं में …
बरेली, अमृत विचार। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोविड काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों की बहाली लगातार की जा रही है। अब 11 जुलाई से 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक विषेष गाड़ी और 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 जुलाई से अगले आदेश तक चलाई जाएगी।
भारतीय रेल द्वारा ट्रेन सेवाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी करते हुए, 12 जुलाई से न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा, एवं गुवाहाटी से जोरहाट के बीच ट्रेनें शुरु की जा रही हैं।
सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इन ट्रेनों से यहां के निवासियों व यात्रियों को परिवहन का सुगम व सुरक्षित साधन मिलेगा। pic.twitter.com/tjgEE62Wp0
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 3, 2021
इसके अलावा 05312 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीब रथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को और 05311 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएंगी। बता दें कि इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
