बरेली: दौड़ में गश खाकर गिरे पांच जवान, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को पांच पीएसी के जवान गश खाकर गिर पड़े उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने बताया कि हीट स्ट्रोक की वजह से इन जवानों की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पांचों जवानों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती …

बरेली, अमृत विचार। प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को पांच पीएसी के जवान गश खाकर गिर पड़े उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने बताया कि हीट स्ट्रोक की वजह से इन जवानों की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पांचों जवानों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

मोहनपुर स्थित 8 वीं वाहिनी पीएसी बटालियन में जवानों की प्रशिक्षण चल रहा है। इस दौरान उन्हें सुबह और शाम शारीरिक अभ्यास भी करना पड़ता है। पिछले एक सप्ताह से लगातार भीषण गर्मी के प्रकोप से शुक्रवार को शाम के प्रशिक्षण के दौरान कुछ जवानों को भीषण गर्मी के चलते तबीयत खराब होने की आशंका हुई, लेकिन उन्होंने अभ्यास में दौड़ जारी रखी। इस दौरान शाम करीब 6 बजे रेसिंग ट्रैक पर पांच जवान गश खाकर गिर पड़े।

हालत गंभीर देखकर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर ने सभी जवानों को हीट स्ट्रोक का शिकार बताया है फिलहाल जवानों की हालत अब स्थिर है। डाक्टरों के अनुसार लगातार गर्मी में शारीरिक अभ्यास करने से जवानों की तबीयत बिगड़ी है। वहीं जवानों के शरीर पर लगातार पसीने से तर बतर होने पर भी दौड़ लगाने के कारण शरीर पर एलर्जी भी हो गई है।

एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा ने बताया किप्रशिक्षण के दौरान लगातार धूप में शारीरिक अभ्यास के दौरान हीट स्ट्रोक हो जाता है। शरीर में भारी पानी कमी के चलते ऐसा होता है। फिलहाल समय पर इलाज मिलने से जवानों की हालत में सुधार है।

संबंधित समाचार