लखनऊ: राजधानी में आरती रावत ने लहराया भाजपा का परचम, सपा ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा की आरती यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी को नजदीकी अंतर से हराया। आरती को 25 में से 14 जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले। जिला पंचायत के कुल 25 वोट थे। सपा समर्थकों ने गड़बड़ी का …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा की आरती यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी को नजदीकी अंतर से हराया। आरती को 25 में से 14 जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले। जिला पंचायत के कुल 25 वोट थे। सपा समर्थकों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 19 में शनिवार सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। लेकिन सुबह से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के आस-पास जमा हो गए। दोनों पक्ष चुनाव जीतने का दावा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर कलेक्ट्रेट आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। भाजपा की आरती रावत और सपा की विजय लक्ष्मी के बीच पहले से ही रोचक मुकाबले की उम्म्मीद की जा रही थी। समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य चुनाव जीतकर आए थे वहीं भाजपा ने त्रिस्तरीय चुनाव में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन आधा दर्जन निर्दलीयों के अलावा बहुजन समाज पार्टी समर्थित पांंच सदस्यों के वोट भाजपा को मिलने से जीत हासिल हुयी। प्रशासन पर सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए सपा विधायक अंबरीश पुष्कर अन्य नेताओं के साथ डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म