बदायूं में भाजपा की वर्षा यादव बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
अमृत विचार बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वर्षा यादव ने समाजवादी पार्टी की सुनीता शाक्य को पांच वोटों से हरा दिया। वर्षा को 28 और सुनीता को 23 वोट मिले। वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कड़ी सुरक्षा में …
अमृत विचार बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वर्षा यादव ने समाजवादी पार्टी की सुनीता शाक्य को पांच वोटों से हरा दिया। वर्षा को 28 और सुनीता को 23 वोट मिले। वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। सबसे पहले 11 बजकर 22 मिनट पर भाजपा की प्रत्याशी वर्षा यादव वोट डालने पहुंचीं। दूसरे नंबर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने मतदान किया। कुछ ही समय बाद सपा के 22 जिला पंचायत सदस्य एक साथ वोट डालने आए। एक साथ इतने वोटर आने की वजह से हर कोई जीत सपा की मान रहा था।
भाजपा के समर्थक जिला पंचायत सदस्य बस से कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना हुई तो भाजपा की प्रत्याशी वर्षा यादव को 28 और सपा की सुनीता को 23 वोट मिले। वर्षा यादव को विजेता घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए कलेक्ट्रेट गेट से निकले।
