बरेली: रेलमंत्री को ट्वीट कर मांगी पिता के इलाज में खर्च हुई रकम
बरेली, अमृत विचार। बरेली इज्जतनगर में तैनात रहे रिटायर्ड रेल कर्मचारी के बेटे ने रेल मंत्री पीयूष गोयल गोयल को टैग करते हुए ट्वीट किया और पिता के इलाज में खर्च हुई रकम रेलवे द्वारा दिए जाने की मांग की है। सुमित सूरी ने रेल मंत्री के नाम लिखे गए पत्र में कहा कि उनके …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इज्जतनगर में तैनात रहे रिटायर्ड रेल कर्मचारी के बेटे ने रेल मंत्री पीयूष गोयल गोयल को टैग करते हुए ट्वीट किया और पिता के इलाज में खर्च हुई रकम रेलवे द्वारा दिए जाने की मांग की है। सुमित सूरी ने रेल मंत्री के नाम लिखे गए पत्र में कहा कि उनके पिता अरविंद कुमार सूरी इज्जतनगर में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
पूर्वोत्तर रेलवे से 2017 में सेवानिवृत्त हो गए। बीती चार मई को उनकी तबीयत बिगड़ी तो आगरा के सरकारी अस्पताल लेकर गए लेकिन भर्ती नहीं किया गया। जबकि उनकी मेडिकल सुविधा उपलब्ध थी। मजबूरन उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 22 दिन भर्ती रहने के बाद कोरोना संक्रमण से उनका निधन हो गया।
अब सुमित सूरी ने पिता के इलाज में खर्च हुई रकम रेलवे अस्पताल से दिलाने की मांग उठाई। इस शिकायत पर डीआरएम इज्जतनगर मंडल आशुतोष पंत ने रीट्वीट करते हुए पूरा मामला पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर अस्पताल के सीएमएस को सौंप दिया। उधर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण खुन्नू ने बताया कि आवेदन आएगा तो प्रक्रिया और रेलवे द्वारा तय किए गए मेडिकल चार्जों के मुताबिक जो पैसा बनता होगा दे दिया जाएगा।
