यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के लिए तैयारी पूरी, ऐसे वितरित किए जाएंगे प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की परीक्षा फॉर्म भरने वाले दसवीं और बाहरवीं के परीक्षार्थियों का परिणाम 12 से 15 जुलाई तक जारी करने की तैयारी है। वहीं परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंक प्रमाण पत्र में अगर कोई त्रुटि होती है उसमें सुधार का मौका दिया जायेगा। हर जिले में छात्र संबधित ​डीआईओएस कार्यालय …

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की परीक्षा फॉर्म भरने वाले दसवीं और बाहरवीं के परीक्षार्थियों का परिणाम 12 से 15 जुलाई तक जारी करने की तैयारी है। वहीं परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंक प्रमाण पत्र में अगर कोई त्रुटि होती है उसमें सुधार का मौका दिया जायेगा। हर जिले में छात्र संबधित ​डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया परिणाम का ब्योरा सबसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।

उसके बाद प्रमाण पत्र परिणाम जारी होने के करीब 10 से 12 दिन में वितरित होने शुरू हो जायेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के अंकों का ब्योरा परिषद को पहले ही भेजा जा चुका है। डेटा फीडिंग का काम पूरा लगभग पूरा कर लिया गया है। अब अंकों को लेकर बनाई गई नियमावली के अनुसार अंकों के कलकुलेशन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि भौतिक रूप से माह के अंत तक अंक पत्र तैयार कर वितरित करा दिए जाएंगे।

प्रदेश के 56 लाख बच्चों का है मामला
एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड कहा जाने वाला यूपी बोर्ड कोरोना काल में भी परीक्षा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने को लेकर अन्य बोर्डों से बढ़त बनाए हुए है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश भर के करीब 56 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही परिणाम घोषित होंगे।

लखनऊ में 1 लाख 5 हजार परीक्षार्थी होगें प्रमोट 
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 50300 और इंटरमीडिएट में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 50200 है। इस तरह लखनऊ में दोनो बोर्डों के कुल विद्यार्थियों की संख्या एक लाख पांच सौ है।

संबंधित समाचार