पीलीभीत: बाइक सांड से टकराई, युवक की अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी वीरपाल वर्मा दिल्ली के एक कारखाने में कई वर्षों से काम करता था। गांव नवादिया सितारगंज में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। वह बाइक से शादी में शामिल होने शनिवार की शाम 7 बजे आया था। शादी समारोह में शिरकत करने के …

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी वीरपाल वर्मा दिल्ली के एक कारखाने में कई वर्षों से काम करता था। गांव नवादिया सितारगंज में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। वह बाइक से शादी में शामिल होने शनिवार की शाम 7 बजे आया था। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वह बाइक से रात्रि लगभग 10 बजे गांव वापस लौट रहा था।

विद्युत उपखंड कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़ा एक सांड अचानक मार्ग के बीचोबीच आ गया। बाइक सवार वीरपाल जब तक बाइक को रोकने का प्रयास करता तब तक उसकी बाइक सांड से जा टकराई और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीरपाल। फाइल फोटो

घायल वीरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में ले गए। जहां शनिवार की रात तीन बजे वीरपाल (30) ने दम तोड़ दिया। वीरपाल की मौत की खबर मिलती ही घर में कोहराम मच गया। बरेली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार