देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- युवा सीएम के नेतृत्व में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर रचेगी इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अपने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा संगठन के साथ सचिवालय में बैठक की। संगठन और सरकार के बीच आपसी तालमेल की मंशा से  यह परिचय बैठक की गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने का भरोसा …

देहरादून, अमृत विचार। अपने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा संगठन के साथ सचिवालय में बैठक की। संगठन और सरकार के बीच आपसी तालमेल की मंशा से  यह परिचय बैठक की गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने का भरोसा जताया।

वहीं बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर इतिहास रचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में विकास कार्यों से साबित किया है कि केवल भाजपा ही विकास के प्रति समर्पित पार्टी है।

संवैधानिक संकट के कारण भले ही नेतृत्व परिवर्तन हुआ है, लेकिन विकास कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी कार्य उसी गति से जारी हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत बुनियादी मुद्दों को हल करने की दिशा में सरकार ने अच्छा कार्य किया है। बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, महामंत्री संगठन अजेय, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट मौजूद रहे।

संबंधित समाचार