फतेहपुर: मामूली विवाद के बाद पत्नी और बेटी को किया आग के हवाले
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने अपने पत्नी और बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। मामला जिले के बहुआ गांव की है। जानकारी के मुताबिक बीते …
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने अपने पत्नी और बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। मामला जिले के बहुआ गांव की है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार आधी रात घर में सो रही पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डाल कर पति ने आग लगाकर भाग गया। चीख पुकार सुन छत पर सो रहा बेटा मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग बुझाया। नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी बुर्जुग महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी को भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ललौली कस्बे के नसीर खानी मोहल्ले चूड़ी गली निवासी फूलचंद सक्सेना और उसकी पत्नी सुशीला सक्सेना के बीच आपसी विवाद चल रहा था। रविवार रात सुशीला बेटी गुड्डन के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि बेटा विनोद और छोटी बेटी रानी छत पर सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि आधी रात फूलचंद्र घर पहुंचा और सो रही मां बेटी पर पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया। लपटो में घिरी मां बेटी चीखने चिल्लाने लगी, तभी आवाज सुनकर बेटा और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इस बीत आरोपी मौके से फरार हो गया।
भाई ने बताया कि गुड्डन की शादी दस वर्ष पूर्व अमेना भवानीपुर में हुई है, उसके दो बच्चे हैं, सात जुलाई को रानी की शादी होनी है। एसएचओ योगेन्द्र पटेल का कहना है कि दपंति के आपसी विवाद या अन्य किसी बात को लेकर अधेड़ ने कदम उठाया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
