SBI भर्ती 2021: ट्रेनी की पोस्ट के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ जुड़कर काम करने और सीखने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। SBI ने इस साल 6100 अपरेंटिस की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। स्किल इंडिया पहल के तहत 31 अक्टूबर 2020 तक 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार बैंक द्वारा पोस्ट किए …
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ जुड़कर काम करने और सीखने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। SBI ने इस साल 6100 अपरेंटिस की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। स्किल इंडिया पहल के तहत 31 अक्टूबर 2020 तक 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार बैंक द्वारा पोस्ट किए गए ट्रेनिंग पोजिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक चयनित उम्मीदवारों को 15000 प्रति माह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर शुरू हो रही है।
जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और एग्जाम देना होगा। वहीं जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा उन्हें इंटर्नशिप करनी होगी और उन्हें बैंक में जूनियर एसोसिएट या क्लर्क पदों पर छूट और वेटेज भी दिया जाएगा।
SBI अपरेंटिस भर्ती 2021- पात्रता
उम्मीदवार जो 31 अक्टूबर, 2020 तक 20 से 28 वर्ष के बीच हैं और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक बात यह है कि केवल एक राज्य में ही अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन किया जा सकता हैं और केवल एक बार ही परीक्षा दी जा सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू -6 जुलाई 2021
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि -26 जुलाई 2021 ऑनलाइन परीक्षा – टेंटेटिवली अगस्त 2021
SBI अपरेंटिस 2021 के लिए कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं और अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत Engagement of Apprentices पर क्लिक करें
- ड्रॉप डाउन से, अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें, ऑल्टरनेटिवली यहां SBI अपरेंटिस ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2021 लिंक पर क्लिक करें
- नई विंडो पर, अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते का यूज करके नए रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करें
- ऑनलाइन आवेदन को पूरा करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आवेदन पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करें
