श्रीनगर: रात में आई गोली चलने की आवाज, खून से लथपथ मिला जवान, आत्महत्या या…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुराने श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम के पास हफ्त चिनार में सोमवार रात गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुराने श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम के पास हफ्त चिनार में सोमवार रात गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गयी।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और कॉस्टेबल सचिन यादव को खून में लथपथ पाया। इसके तुरंत बात सुरक्षा बल के जवान घायल कांस्टेबल को अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या की घटना है या दुर्घटनावश गोली चलने से कांस्टेबल की मौत हुई है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
