मिर्जापुर: अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी जीप पलटी, एक की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव के पास लालगंज- मांडा रोड पर आज मंगलवार सुबह 10 बजे दिन सवारियों को लेकर जा रही जीप सड़क पर बने गड्ढे में फंसने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। जीप में बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई और एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो …

मिर्जापुर। मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव के पास लालगंज- मांडा रोड पर आज मंगलवार सुबह 10 बजे दिन सवारियों को लेकर जा रही जीप सड़क पर बने गड्ढे में फंसने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। जीप में बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई और एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा। शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा।

प्रयागराज जनपद अंतर्गत कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवां गांव से लगभग एक दर्जन लोग लालगंज थाना के नेवढिया गांव में एक दिन पहले आए थे।मंगलवार को नेवढिया से वापस बैठकवां कोरांव जा रही जीप सड़क पर बने गड्ढे में फंस कर पलट गई । जिसमें सवार छड़िगड़ा थाना कोरांव प्रयागराज निवासी राम गरीब आदिवासी (50) की जीप के नीचे दबने से मौत हो गई। जीप में सवार निर्मला देवी (28), राजकुमार (30), प्रिया (7), शिल्पा देवी(28), सभी निवासी बैठकवां थाना कोरांव तथा खजुरी थाना कोरांव निवासी बंन्दना (25) सभी घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसमें गंभीर रुप से घायल शिल्पा देवी पत्नी राधिका प्रसाद को बेहतर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जीप के नीचे दबने से मृतक हुए राम गरीब के शव को अग्रेतर कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार