भाजपा विधायक ने बताया ठेकेदार से जान का खतरा, दी तहरीर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में एक ठेकेदार कई महीनों तक 40 करोड़ की लागत की सड़क का निर्माण कराता रहा। इस दौरान उसने विधानसभा क्षेत्र के सत्ताधारी दल बीजेपी विधायक से मुलाकात नहीं की। यह बात विधायक को अखरती रही। इस पर विधायक ने सड़क का निर्माण घटिया किये जाने की शिकायत …

लखनऊ। बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में एक ठेकेदार कई महीनों तक 40 करोड़ की लागत की सड़क का निर्माण कराता रहा। इस दौरान उसने विधानसभा क्षेत्र के सत्ताधारी दल बीजेपी विधायक से मुलाकात नहीं की। यह बात विधायक को अखरती रही। इस पर विधायक ने सड़क का निर्माण घटिया किये जाने की शिकायत की।

जांच हुई तो अधिकारियों ने ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी और निर्मित सड़क की गुणवत्ता को सही बताया। यह बात विधायक और अधिक अखरी। इस पर विधायक ने ठेकेदार के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर दे दी। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला सोशल मीडिया पर जब सुर्खियां बना तो विधायक की किरकिरी होना लाजमी है।

बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भियुरा-कप्तानगंज-टिनिच मार्ग के निर्माण का ठेका करीब 40 करोड़ रूपये में हुआ, जो पड़ोसी जिले के सांसद के करीबी गोरखपुर के एक ठेकेदार को मिला। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी दल बीजेपी से विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल हैं। उन्होंने कप्तानगंज थाना क्षेत्र में तहरीर दी है कि उनके क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदार और उसके आदमियों ने उनकी रेकी की है। वह जान से मारने की योजना बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर ठेकेदार को जिस विधानसभा क्षेत्र में काम करना होता है। वह काम शुरू करने से पहले क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद लेता है। मगर यहां पर ऐसा नहीं था। ठेकेदार ने पड़ोसी जिले के माननीय का आशीर्वाद ले रखा है।

ठेकेदार से है मुझे जान का खतरा : विधायक
लखनऊ। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार और उसके आदमियों ने उनकी रेकी करवाई है। वह उन्हें जान से मारना चाहते हैं। कप्तानगंज थाने में उनकी ओर से ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। उनकी मांग है कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार