लखीमपुर-खीरी: एसएसबी ने डेढ़ लाख की कीटनाशक पकड़ी, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलियाकलां/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत से नेपाल ले जाई जा रही कृषि में प्रयुक्त होने वाली दवा एवं भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कुछ सामान व एक तस्कर पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है। बरामद सामान की कीमत 1.61 लाख रुपये बताई गई है। …

पलियाकलां/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत से नेपाल ले जाई जा रही कृषि में प्रयुक्त होने वाली दवा एवं भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कुछ सामान व एक तस्कर पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है। बरामद सामान की कीमत 1.61 लाख रुपये बताई गई है।

बता दें कि गौरीफंटा बॉर्डर पर एक ऐसे भी जवान से नेपाली युवकों द्वारा की गई अभद्रता के बाद एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा को और सख्त कर दिया है। एसएससी के कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर एसएसबी 39 वीं वाहिनी की सूंड़ा चौकी पर तैनात प्रभारी इंस्पेक्टर केंद्रा सिंह ,एएसआई जीडी मकवाना, एसआई रमेश कुमार मौर्य, योगेश आदि ने मुखबिर की सूचना पर सामान लेकर नेपाल जा रहे कुछ लोगों को जब घेरा तो वे साईकिलों पर सामान छोड़ भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति दुखी राम को पकड़ लिया। जवानों ने सारा सामान एकत्र कर मय अभियुक्त कस्टम के सुपुर्द कर दिया है । पकड़े गए सामान की कीमत 1.61 लाख रुपये आंकी गई है।

संबंधित समाचार