बरेली: शादीशुदा साली ने जबरन रचाया प्रेम विवाह, अब मांगे पांच लाख
बरेली, अमृत विचार। शादीशुदा साली ने जीजा के भाई से कुंवारी बताते हुए जबरन शादी रचा ली। अब वह पति पर अपने मां-बाप से अलग रहने का दबाव बना रही है। इसके साथ ही वह पति को जान से मरवाना चाहती है। कुछ समय पहले युवक को पता चला कि पत्नी की शादी पहले हो …
बरेली, अमृत विचार। शादीशुदा साली ने जीजा के भाई से कुंवारी बताते हुए जबरन शादी रचा ली। अब वह पति पर अपने मां-बाप से अलग रहने का दबाव बना रही है। इसके साथ ही वह पति को जान से मरवाना चाहती है। कुछ समय पहले युवक को पता चला कि पत्नी की शादी पहले हो चुकी है और उसने पहले पति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं अब वह दूसरे पति से भी पांच लाख रुपये मांग रही है।
बारादरी के जोगी नवादा निवासी अंकित राठौर ने बताया कि उनके भाई अरुण राठौर की शादी पिछले साल नंवबर में लखमीपुर की युवती के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच में आना-जाना लगा रहा। एक बार उनकी भाभी की बहन अपने घर से भागकर उनके घर आ गई और अंकित से शादी की बात कही। इसके बाद लड़की पक्ष ने जबरन उनकी शादी करवा दी।
शादी के बाद अंकित को पता चला कि पत्नी पहले से ही शादीशुदा है और उसने पहले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उससे पांच लाख रुपये मांगे हैं। अब अंकित पर भी माता-पिता से दूर रहने का दबाव बना रही है। विरोध पर उस पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग कर रही है।
पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने बारादरी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने पति समेत रामू, शामू, गुड्डू, कमल, रामबहादुर राठौर, गंगादेवी, प्रीति, रीति, कंचन, कोमल समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
