बिजनौर : नशीला पदार्थ सूंघाकर नगदी समेत 16 लाख का सामान उड़ाया
बिजनौर/आफजलगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में बुधवार की रात चोरों ने नकदी सहित 16 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। गांव मनोहरवाली निवासी अमीर खां ने बताया कि बुधवार की रात चोर …
बिजनौर/आफजलगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में बुधवार की रात चोरों ने नकदी सहित 16 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है।
गांव मनोहरवाली निवासी अमीर खां ने बताया कि बुधवार की रात चोर उसके घर की चारदीवारी फांदकर घर में घुस गए और उसके दोनों लड़कों के कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये की नकदी व 25 तोले सोने की जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी के दहेज के लिए समान जुटाना शुरू कर दिया था।
दो माह बाद उसकी बेटी की शादी होनी है। पीड़ित ने बताया कि रात्रि के समय वह आंगन में परिजनों सहित सो रहा था। रात्रि में किसी समय चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब महिलाएं साफ सफाई करने के लिए उठीं। समान इधर-उधर बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार उसके घर से 35 हजार रुपये की नकदी सहित 10 लाख रुपये की चोरी हुई।
उधर, गांव के ही असफाक खां के घर से चोरों ने 6 हजार की नकदी सहित करीब 6 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए। जिसमें कानों के झुमके, कंगन, पेंडिल, 2 अगूंठी सहित आधा किलो चांदी के जेवर थे। घर में मुख्य दरवाजे पर किवाड़ न होने के कारण चोर आसानी से घटना को अंजाम दे गए। परिवार लोग उस समय घर के वरामदे में सोये थे। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। उधर कोतवाल नरेश कुमार ने तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।
