संभल गुन्नौर के मजदूर की राजस्थान में मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक पिछले कई वर्षों से राजस्थान में गैस पाइपलाइन डालने का काम करते थे। शुक्रवार को पाइपलाइन डालते समय युवक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन मृतक युवक के शव को गांव लेकर आए और …

संभल/जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक पिछले कई वर्षों से राजस्थान में गैस पाइपलाइन डालने का काम करते थे। शुक्रवार को पाइपलाइन डालते समय युवक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

परिजन मृतक युवक के शव को गांव लेकर आए और अंतिम संस्कार कर दिया है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकैरा निवासी रनविजय (24) गांव के ही प्रमोद के साथ 6 माह पहले राजस्थान के कोटा उदयपुर में गैस पाइपलाइन डालने का काम करने के लिए गया था। प्रमोद आठ दिन पहले गांव आया और गुरुवार शाम को राजस्थान गया था। शुक्रवार को गैस पाइपलाइन डालते समय रनविजय के साथ घटना घट गई।

जिससे मजदूर रनविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर के अन्य साथियों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह रनविजय की मौत के बारे में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन राजस्थान पहुंचे और शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के चाचा जसवंत सिंह ने बताया कि प्रमोद गुरुवार को राजस्थान गया था। उसने शुक्रवार सुबह के समय

संबंधित समाचार