बरेली: दहेज के चलते मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले तीन साल से मायके में रह रही महिला ने ससुरालियों‍ के खिलाफ दहेज के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि गर्भ के दौरान मारपीट से बच्चा मृत पैदा हुआ। इज्जत नगर पुलिस ने पति व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जत नगर के न्यू विकास …

बरेली, अमृत विचार। पिछले तीन साल से मायके में रह रही महिला ने ससुरालियों‍ के खिलाफ दहेज के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि गर्भ के दौरान मारपीट से बच्चा मृत पैदा हुआ। इज्जत नगर पुलिस ने पति व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जत नगर के न्यू विकास पुरम की ऊषा रानी सागर पुत्री देशराज सागर की शादी 10 फरवरी 2018 को डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेश कुमार से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ननद दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज में बतौर कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

गर्भवती होने के दौरान भी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस वजह से मृत शिशु का जन्म हुआ था, जिसके बाद से महिला मायके में रहने लगी। इतनी प्रताड़ना सहने के बावजूद भी पीड़िता ने कई बार ससुराल में रहने का प्रयास किया लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने से नहीं रह सकी। महिला की शिकायत पर इज्जत नगर पुलिस ने पति नरेश कुमार और ननद हेमलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

संबंधित समाचार