मुरादाबाद : नौ बच्चों की मां ने प्रेमी समेत दो पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जिला अस्पताल में कराया मेडिकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी पर साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कटघर थाने में दी तहरीर में कहा है कि विरोध पर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल भी कर दिया। उधर पुलिस ने इस तरह की किसी घटना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी पर साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कटघर थाने में दी तहरीर में कहा है कि विरोध पर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल भी कर दिया। उधर पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला दूसरे गांव में सफाईकर्मी है। उसकी बेटी नागफनी थाना क्षेत्र में रहती है। महिला के अनुसार वह अपनी उससे मिलने आई थी। इस दौरान उसके घर पर मौजूद दूसरी बेटी ने फोन कर तबियत खराब होने की जानकारी दी। इस पर महिला देर रात घर जाने के लिए पैदल ही निकल गई।

उसके अनुसार करीब साढ़े दस बजे वह कटघर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर माफी के पास सवारी का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो लोग वहां आए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद वह टेंपो से अपने घर चली गई। शनिवार सुबह आठ बजे वह कटघर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने जिला अस्पताल में खुद ही अपना मेडिकल भी कराया। महिला के अनुसार उसके नौ बच्चे हैं। जिन लोगों पर वह दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा रही है, वो एटीएम के सुरक्षा गार्ड हैं।

उसने बताया कि इनमें से एक के साथ पिछले आठ साल से उसके प्रेम संबंध थे। वह कई महीनों तक उसके साथ पत्नी की तरह रही थी। इसके साथ ही उसने प्रेमी पर 92 हजार रुपये और दो तोला सोना ऐंठने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसके प्रेमी के भी तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के अनुसार मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। ग्राम वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी लालू पुत्र जमील दूध का काम करता है। क्षेत्र निवासी युवती 20 जून को घर में अकेली थी। परिजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान आरोपी उनके घर में घुस गया और जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विरोध जताने पर उसने ने पीड़िता के साथ मारपीट की। साथ ही अश्लील फोटो भी खींच लीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज