बरेली: जिले में पहुंची 11 हजार वैक्सीन, प्लान तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना रोधी टीके के लिए जिले में आमजन की जागरूकता को देखते हुए शासन की ओर से बरेली को 11 हजार वैक्सीन की डोज मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार देर रात तक लखनऊ से जिले में वैक्सीन पहुंचेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि लखनऊ से …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना रोधी टीके के लिए जिले में आमजन की जागरूकता को देखते हुए शासन की ओर से बरेली को 11 हजार वैक्सीन की डोज मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार देर रात तक लखनऊ से जिले में वैक्सीन पहुंचेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि लखनऊ से 11 हजार डोज जिले के लिए भेजी गई है।

सोमवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में डीआइओ डा. आरएन सिंह ने स्टाफ के साथ सेशन प्लान कर दोपहर में स्लाट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में दोपहर करीब सवा 11 बजे के बाद से सोमवार को होने वाले टीकाकरण के लिए स्लाट बुकिंग शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में जहां कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन से टीकाकरण किया जा सकेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में सभी 4900 वैक्सीन डोज कोविशील्ड की रहेगी। अधिकारियों के अनुसार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण होगा।

कोविशील्ड के लिए बने केंद्र

  • अग्रसेन पार्क- 400,
  • ईसीएचएस अस्पताल- 100,
  • बानखाना यूपीएचसी – 200,
  • बाकरगंज- 100,
  • गंगापुरम- 100,
  • घेरजाफरखां- 100,
  • हजियापुर- 100,
  • हरूनगला- 100,
  • मढ़ीनाथ- 100,
  • मौलानगर- 100,
  • नंदौसी- 100,
  • पुराना शहर- 200,
  • पीर बहोड़ा- 100,
  • स्वालेनगर- 100,
  • कैंट जनरल हास्पिटल- 100,
  • एयरफोर्स – 100,
  • जिला अस्पताल – 400,
  • रेलवे इज्जतनगर- 200

शहरी इलाके में इन केंद्रों में 1500 कोवैक्सीन की डोज

  • इज्जतनगर यूपीएचसी- 200,
  • सिविल लाइंस यूपीएचसी- 200,
  • जिला महिला अस्पताल- 300,
  • सीबीगंज यूपीएचसी- 200,
  • जगतपुर यूपीएचसी- 200,
  • जाटवपुरा यूपीएचसी- 200,
  • सुभाष नगर यूपीएचसी- 200

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां लगेगी कोविशील्ड की 4900 डोज

  • आंवला यूपीएचसी- 100,
  • बहेड़ी सीएचसी- 300,
  • भमौरा-300,
  • भोजीपुरा सीएचसी- 300,
  • बिथरी चैनपुर सीएचसी- 300,
  • फरीदपुर सीएचसी- 300,
  • फतेहगंज सीएचसी- 300,
  • आंवला सीएचसी- 100,
  • कुआंडांडा सीएचसी- 300,
  • क्यारा सीएचसी- 300,
  • क्योलड़िया सीएचसी- 300,
  • फरीदपुर यूपीएचसी- 100,
  • मझगवां सीएचसी- 300,
  • मीरगंज सीएचसी- 300,
  • नवाबगंज सीएचसी- 300,
  • बहेड़ी यूपीएचसी- 100,
  • राम नगर सीएचसी- 300,
  • रिछा सीएचसी- 300,
  • शेरगढ़ सीएचसी- 300

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में शासन की ओर से 11 हजार वैक्सीन की डोज देर रात तक पहुंचेगी। सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए माइक्रोप्लान भी तैयार कर लिया गया है। आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं।

संबंधित समाचार