मुरादाबाद : बाइक सवार को डीसीएम ने कुचला, मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार तड़के दवाई लेने जा रहे तहेरे-चचेरे भाइयों को डीसीएम ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंच गए। छजलैट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांठ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार तड़के दवाई लेने जा रहे तहेरे-चचेरे भाइयों को डीसीएम ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंच गए। छजलैट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कांठ थानाक्षेत्र के गांव ऊमरी चौराहा निवासी 32 वर्षीय राजेश पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी करता था। सोमवार तड़के वह अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ अपनी दवाई लेने छजलैट थानाक्षेत्र के गांव तेलीपुरा माफी जा रहा था। सोमवार सुबह पांच बजे मथाने की पुलिया के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
बाइक चला रहा राजेश उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान डीसीएम का पहिया उसके सिर से होकर गुजर गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेश को डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
जानकारी मिलने पर मोर्चरी पहुंचे मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि राजेश के परिवार में पत्नी सत्तो के अलावा दो बेटे यश और हनू तथा एक बेटी ईशिका है। राजेश की मौत से मां खजानों देवी, पिता ओमप्रकाश, बड़े भाई सतपाल और राकेश तथा उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। छजलैट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल राजकुमार का उपचार किया जा रहा है। उसे गुम चोटों लगी हैं।
