अश्विनी कुमार चौबे ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने से पहले चौबे ने पर्यावरण मंत्रालय के मुख्यालय इंदिरा पर्यावरण भवन में पौधे लगाए। बाद में उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने से पहले चौबे ने पर्यावरण मंत्रालय के मुख्यालय इंदिरा पर्यावरण भवन में पौधे लगाए। बाद में उन्होंने नई जिम्मेदारी देने के लिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताया।

उन्होंने कहा, “ आज आधिकारिक तौर पर लोधी कॉलोनी, जोरबाग स्थित पर्यावरण भवन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मुझे नई जिम्मेदारी देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय स्थल की गहराइयों से आभार।” अड़सठ वर्षीय चौबे मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। चौबे पर्यावरण मंत्रालय के अलावा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में भी राज्य मंत्री होंगे।

संबंधित समाचार