बरेली: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 25 कर्मचारियों के तबादले
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 25 कर्मचारियों का मंगलवार को दूसरे विभागों में तबादला कर दिया गया। शाम को पटल परिवर्तन की सूची जारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई। कई कर्मचारी तबादला होने से परेशान हैं, क्योंकि वह कई साल से एक ही जगह पर जमे हुए थे। कुलसचिव डा. …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 25 कर्मचारियों का मंगलवार को दूसरे विभागों में तबादला कर दिया गया। शाम को पटल परिवर्तन की सूची जारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई। कई कर्मचारी तबादला होने से परेशान हैं, क्योंकि वह कई साल से एक ही जगह पर जमे हुए थे।
कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने आदेश जारी किया है कि कर्मचारी तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण करें नहीं तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा और प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी जिन कर्मचारियों का तबादला हुआ है।
उनमें डा. मयंक अग्रवाल को कार्य परिषद, यूजीसी, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, देवेंद्र कुमार व हेमंत कुमार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, मोहन सिंह बिष्ट व सौरभ सिंह को एमबीए विभाग, सुनील कुमार को डिग्री अनुभाग, गौरव मिश्रा को शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान विभाग, मानव शुक्ला, सुभाष चंद्र व कमल सिंह को संबद्धता विभाग, अमित सिंह को गोपनीय विभाग, प्रदीप कुमार को शिक्षक प्रतिस्थाना विभाग, युवराज सिंह को प्राचीन इतिहास विभाग, सै. मो. शकील को सिंगल विंडो, मनोज कुमार पांडेय को व्यवसायिक पाठ्यक्रम व परीक्षा विभाग, गुलफाम अली व राकेश कुमार को आईईटी, अमित कुमार को शैक्षणिक अनुभाग, ज्ञान सिंह को लेखा विभाग, राजीव सागर को गोपनीय चार्टरूम, ज्ञानेंद्र पाल सिंह को प्रतिस्थापना विभाग, अरविंद सिंह व रिषभ शंखधार व संगीत कुमार को परीक्षा विभाग व शत्रुघन मौर्य को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वूमेन स्टडीज में तबादला किया गया है।
