कन्नौज: प्रेमी संग प्रेमिका हुई फरार, भाई ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कन्नौज। कन्नौज में शौच क्रिया के लिए घर से बाहर निकली युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। मामले में युवती के भाई ने बहन के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया …
कन्नौज। कन्नौज में शौच क्रिया के लिए घर से बाहर निकली युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। मामले में युवती के भाई ने बहन के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन 7 जुलाई को सुबह खेतों मैं शौच क्रिया करने गई थी उसी दौरान वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
काफी देर बाद घर वापस ना आने पर उसकी काफी खोजबीन की उसका पता नहीं लगा ग्रामीणों द्वारा जानकारी हुई कि उसकी बहन को प्रेमी कमलकांत पुत्र टीकाराम एवं उसके दो साथी रामलखन एवं राम दुलारे निवासी मल्लावा जिला हरदोई बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
