बरेली: रीजनल मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 50 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर से साइबर ठगों ने करीब 50 हजार की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया था और एक एप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल पता की। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी पूछा और हजारों रुपये खाते से उड़ा लिये। रीजनल …

बरेली, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर से साइबर ठगों ने करीब 50 हजार की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया था और एक एप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल पता की। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी पूछा और हजारों रुपये खाते से उड़ा लिये। रीजनल मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरादरी के सैनिक कॉलोनी निवासी ग्रिजेश कुमार मूलरूप से मिर्जापुर के जोखा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 सालों से बरेली में एक फाइनेंस कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। जून में उन्होंने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की थी, जिसका बिल भी आ गया था। उसी दौरान उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया और बैंक के नाम से एक एप डाउनलोड करवाया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने का समय बढ़वाने और नई योजनाओं की जानकारी मिलने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक के फर्जी एप में क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई और ओटीपी बताने को कहा। व्यक्ति ने आरोपी पर भरोसा कर ओटीपी बता दिया, जिसके बाद खाते से 49587 रुपये कट गए। ठगी का पता चलते ही युवक ने अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवा दिया और धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। बारादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार