लखीमपुर खीरी: खाई में पलटी कार, एक की मौत तीन घायल
मैगलगंज(लखीमपुर खीरी) अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर चपरतला टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराकर कार सड़क किनारे गहरी खाईं में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। मैगलगंज थाना क्षेत्र के धर्माखेड़ा निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ शाहजहांपुर से मैगलगंज जा …
मैगलगंज(लखीमपुर खीरी) अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर चपरतला टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराकर कार सड़क किनारे गहरी खाईं में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के धर्माखेड़ा निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ शाहजहांपुर से मैगलगंज जा रहा था। नेशनल हाईवे स्थित चपरतला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार आ रही कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार कई पलटे खाकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा कार सवार चारों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। तीन युवकों को हल्की चोटें आई जबकि आकाश गंभीर घायल हो गया। चारों घायलों को अस्पताल भेजा बया। गंभीर घायल आकाश की शाहजहांपुर में मौत हो गई।
