अमेठी: सपाइयों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के सपाइयों ने अलग अलग तहसीलो में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। विदित हो कि राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन …

अमेठी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के सपाइयों ने अलग अलग तहसीलो में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। विदित हो कि राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्या को सौंपा। मांगो में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव में भाजपा के द्वारा प्रशासन की मिलीभगत से सपा उम्मीदवारों को हराने नामांकन से रोकने, प्रस्तावकों, समर्थकों और महिलाओं के साथ बदसलूकी व अभद्रता करने के साथ-साथ पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय से धक्का मुक्की तथा चोट पहुंचाने तक का दुस्साहसिक कार्य किया गया है। जो पूर्ण रूप से अनैतिक व अलोकतांत्रिक है।

सरकार का स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कहने की बात गलत व पूर्ण रूप से बेमानी है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हेल्पर लगाकर सरकार ने सभी सीटों से सपा प्रत्याशियो को हराने का कार्य किया है तथा भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया है। इस चुनाव में सीधे लोकतंत्र की लूट हुई है। सपा के कद्दावर नेता आजम खान व उनके परिवार के साथ होने वाले अत्याचार को रोका जाय। उन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाय। भाजपा सरकार के शासन काल मे बेहताशा बढ़ती महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली व गुंडागर्दी पर विरोध जताया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। जिसमें जनता पिस रही है। प्रदेश का विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रदेश की जनता की तकलीफ से इस तानाशाह सरकार का कोई सरोकार नही है। इस सरकार को सिर्फ सत्ता की भूख व लालसा है। इस सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है। चारों ओर त्राहिमाम् मचा हुआ है। इस सरकार के शासन काल मे ही आमजन मानस को सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाली केरोसिन का तेल व चीनी भी गायब हो चुकी है। बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। किसान खाद, बीज, दवा, जानवर व पानी से परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से हलकान है। नित डीजल, पेट्रोल व गैस के बढ़ रहे दाम से लोगो का जीना दूभर हो गया है।

 

संबंधित समाचार