कन्नौज: जिपं. अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने संभाला पदभार, दिया यह बड़ा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने गुरुवार से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पहले दिन उन्होने सरायमीरा स्थित जिला पंचायत भवन कार्यालय में कई फाइलो पर हस्ताक्षर किये। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि कन्नौज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी और कन्नौज का ज्यादा से …

कन्नौज। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने गुरुवार से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पहले दिन उन्होने सरायमीरा स्थित जिला पंचायत भवन कार्यालय में कई फाइलो पर हस्ताक्षर किये। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि कन्नौज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी और कन्नौज का ज्यादा से ज्यादा विकास कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।

पहले दिन उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों की फाइलों पर हस्ताक्षर किये और जल्द से जल्द अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने जिला पंचायत भवन कार्यालय में अव्यवस्थाओं को देख कार्यालय के कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संबंधित समाचार