हरदोई: भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज हरदोई में सपाइयों ने विधायक डा. राजपाल कश्यप की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। 16 सूत्रीय मांगों वाला राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। श्री कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में बीजेपी सरकार …

हरदोई। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज हरदोई में सपाइयों ने विधायक डा. राजपाल कश्यप की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। 16 सूत्रीय मांगों वाला राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। श्री कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में बीजेपी सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में और बढ़ती हुई महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बढ़ती बेरोजगारी, किसानों पर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने, प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया गया है।

जिले में भी सत्ता पक्ष द्वारा पंचायत चुनाव में पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर जबरदस्त धांधली की गई।लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का भाजपा के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में डा राजपाल कश्यप , पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन हरदोई तहसील में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौपा गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उषा वर्मा पूर्व सांसद , जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा,राजेश्वरी देवी पूर्व विधायक, वीरेंद्र सिंह यादव वीरे जिला महासचिव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जिला स्तरीय नेता पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार