घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, किसान की मौत, तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया और तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे एचटी लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। वहीं करंट से …

संभल/ओबरी,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया और तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे एचटी लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। वहीं करंट से घरों में लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए। मृतक के परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि गांव टांडा कोठी फीडर से गांव बुकनाला के ऊपर से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार देर रात में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया है। फाल्ट होने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। उसी वक्त गांव बुकनाला निवासी 48 वर्षीय रईस हैदर पुत्र इब्नुल हसन अपने खेत की सिंचाई करके घर लौट रहे थे।

जैसे ही किसान घर से कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन लाइन के नीचे पहुंचा ही था। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के चपेट में आया गया और करंट से बुरी तरह से झुलस गया। वहीं एलटी लाइन में दौड़े करंट की चपेट में आने से गांव निवासी गुड़िया पत्नी कमर हुसैन, भूरा पुत्र गुलाम, हैदरी पत्नी इरशाद भी झुलस गए।

गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने बिजली घर को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिजली घर से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। उसके बाद परिजन झुलसे महिला-पुरुषों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने रईस को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।

हाई वोल्टेज करंट से ग्रामीणों में हड़कंप
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में रात के करीब 11 बजे जब हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। बिजली के तारों से निकली चिंगारी को देखने वाले लोग दंग रहे गए। जब हाईटेंशन लाइन का करंट एलटी लाइन में दौड़ा तो घर में सीएफएल, बल्ब और अन्य उपकरण फूंक गए। हादसे के बाद लोग में हड़कंप मच गया और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

संबंधित समाचार