पॉलीटेक्निक प्रवेश फार्म भरने की बढ़ाई गई तिथि, अब इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानो में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है, ऐसे में उन छात्रों को राहत मिल गयी है जो आवेदन से चूक गये थे। गुरुवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग की हुई बैठक में आवेदन की तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले आवेदन …
लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानो में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है, ऐसे में उन छात्रों को राहत मिल गयी है जो आवेदन से चूक गये थे। गुरुवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग की हुई बैठक में आवेदन की तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले आवेदन की तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल और फिर 15 मई से बढ़ाकर 15 जून और फिर 15 जुलाई दी गई थी। अब तक 330317 आवेदन जमा हो चुके हैं।
अभ्यर्थी 25 जुलाई तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा को लेकर मंथन चल रहा है। पॉलीटेक्निक की सभी 58 ट्रेडों में प्रवेश के लिए आनलाइन प्रवेश परीक्षाएं होंगी। पहले चरण में 42 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने पर सहमति बनी है। कंप्यूटर के साथ ही परीक्षा की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी।
वहीं पॉलीटेक्निक कह सेमेस्टर परीक्षाएं 21 जुलाई से होंगी। वहीं संस्थानो में सीटों की बात करें तो सरकारी में 150 सीटें, सहायता प्राप्त संस्थान में 19 सीटें, निजी संस्थान में कुल सीटें 1202 हैं। वहीं आवेदन की बात करें तो ए ग्रुप 1,12442, बी से के ग्रुप-7085, फॉर्मेसी-1,5153,अब तक कुल आवेदन 3,30317 आये हैं।
