कानपुर: गार्ड ने बेटे से मारपीट कर रहे युवक को मारी गोली, मौत, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पनकी रतनपुर इलाके में बुधवार देर रात बेटे से मारपीट कर रहे उसके दोस्त को रायफल से गोली मार दी। युवक के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पनकी पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके घर …

कानपुर। पनकी रतनपुर इलाके में बुधवार देर रात बेटे से मारपीट कर रहे उसके दोस्त को रायफल से गोली मार दी। युवक के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पनकी पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके घर से रायफल भी बरामद कर ली है।

सिक्योरिटी गार्ड ने बोला डराने के लिए चलाई थी गोली
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पनकी रतनपुर निवासी धर्मेंद्र पाल (22) का पड़ोसी सोनू से नशेबाजी के दौरान झगड़ा हो गया। दोनों का झगड़ा हुआ तो धर्मेंद्र के पिता और उसके भाई भी घर से बाहर आ गए और सोनू को गिराकर लात-घूसों से पीटने लगे। बेटे सोनू की चीखपुकार सुन उसके पिता त्रियुगी और भाई मोनू बाहर आए तो बेटे को पिटता देख खून सवार हो गया और ललकाते हुए घर के भीतर से रायफल निकाल लाए। इसके बाद त्रियुगी ने सीधे धर्मेंद्र को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही बाकी सभी वहां से अपनी जान बचाकर भागे और पनकी थाने पर हत्या की सूचना दी।

एसीपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी त्रियुगी और उसके दोनों बेटे मोनू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान त्रियुगी का कहना था कि उसने डराने के लिए गोली चलाई थी, लेकिन गर्दन में गोली धंस गई। गुरुवार को पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जे भेजेगी।

दोस्तों की नशेबाजी हत्याकांड तक पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि धर्मेंद्र और सोनू अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में ही शराब पी और इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ था। इधर घर वाले भी नशे में थे और समझाने की बजाए खून-खराबे पर उतारू हो गए। मामूली झगड़ा नशेबाजी के चलते तूल पकड़ लिया और सिक्योरिटी गार्ड ने आवेश में आकर बेटे को पीट रहे धर्मेंद्र को गोली मार दी। धर्मेंद्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित समाचार